मद्यनिषेध उत्पाद विभाग ने विभिन्न स्थानों मे किये विदेशी शराब जब्त

बांका संवाददाता श्रीकान्त यादव 

बांका मे दिनांक 17.06.2024 को मद्यनिषेध उत्पाद विभाग द्वारा बांका जिला के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन छापामारी अभियान चलाया गया । सघन छापामारी के क्रम में  बांका थाना अंतर्गत बलारपुर गांव के पास  2.535 लीटर विदेशी शराब के साथ  एक व्यक्ति  गोकुल मांझी, पिता  स्वo मदागर मांझी, सा0  बलारपुर थाना + जिला-बाँका को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया 

कटोरिया थाना अंतर्गत गोरवाकुरा गांव के पास प 4 लीटर चुलाई शराब के साथ  एक व्यक्ति  मनोज टुड्डू, पिता  भागवत टुड्डू, सा0  चतराहन थाना बेलहर  जिला-बाँका को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया 

चांदन थाना अंतर्गगत दर्दमारा चेक पोस्ट  के पास  वाहन जांच के क्रम में एक बस में जांच किया गया  तो बस  में 6.375 लिटर विदेशी शराब रखा था प्रदर्श मालिक का पता नही चल पाया तो शराब  के साथ उत्पाद थाना बांका में अभियोग दर्ज किया गया हैं अनुसंधान जारी है। इसके अतिरिक्त 9 व्यक्ति को शराब सेवन  में गिरफ्तार किया है।

Related posts

Leave a Comment