मुर्गी फार्म में मिला मौत का सामान: थाना प्रभारी अभिषेक कुमार दास
इटखोरी (चतरा): पुलिस अधीक्षक चतरा के गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि विनोद दांगी पिता तिलक दांगी,नगवां थाना इटखोरी ज़िला चतरा अपने साथी मुन्ना दांगी पिता भुनेश्वर दांगी उर्फ नागमणि दांगी ग्राम नगवां एवं अभय सिंह पिता राधों सिंह ग्राम माधोपुर दोनों थाना इटखोरी जिला चतरा के साथ मिलकर नगवा के बिहाड़िया जंगल में अपने मुर्गी फार्म में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाने का व्यापार का काम किया जाता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा पुलिस एवं इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल के द्वारा विनोद दांगी के मुर्गी फार्म से रॉयल स्टैग कंपनी का 18 पेटी कल 452 बोतल दूसरा सिग्नेचर कंपनी का एक पेटी कुल 20 बोतल, तीसरा रॉयल चैलेंजर कंपनी का चार पेटी कल 96 बोतल अंग्रेजी शराब एवं एक 30 लीटर के नीला जार में रखा करीब 25 लीटर स्पिरिट तीन बोरा में 150 पीस खाली शिसा का बोतल विभिन्न कंपनी के ढक्कन एवं स्टीकर बरामद किया गया। जब से पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने चतरा में पदभार संभाला है। तब से जिले में नशा के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इस कार्रवाई को भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों में खौफ का माहौल बना है। उनकी कार्यशैली और सख्त रुख की आमजन और प्रशासनिक स्तर पर सराहना की जा रही है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इटखोरी पुलिस कि यह बहुत बड़ी सफलता है। इस संबंध में घटना में संलिपित व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है छापामारी दल में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एएसाईं राजेश राम, एएसाईं विदेश कुमार पाण्डेय, हवलदार हरवंश कुमार,प्रेम तिवारी ओमप्रकाश यादव रविकांत सिंह शामिल थे
