हंटरगंज थाना पुलिस ने उतार दिया आशिकी का भूत
आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
संतोष कुमार दास
चतरा : जिले के हंटरगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकलू गंझू के पुत्र गुड्डू कुमार उर्फ भविष्य कुमार कुंदा थाना क्षेत्र के लेवाड गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को गिरफ्तार युवक हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में देशी कट्टा के साथ प्रेमी से मिलने पहुंचा था।इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने सूचना को सत्यापन करते हुए पुलिस कप्तान को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस गश्ती पर निकली। गश्ती गाड़ी को देखकर आरोपी युवक भागने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।वहीं, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और टाटा इंडिगो वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 02 क्यू 3666 एंड्राइड मोबाइल को जब्त कर पुलिस ने युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामला में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर हंटरगंज थाना कांड संख्या 44/26 धारा-352/351(2) बीएनएस & 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी प्रभात कुमार के साथ सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम अग्निहोत्री,सुनील कुमार दुबे
सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
