गोमो। 23 नवंबर 2023 को बरवड्डा कल्याणपुर में मां शारदा पुस्तकालय समिति द्वारा आयोजित मां दुर्गा मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन का आयोजन किया गया। जिसमें जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने मां दुर्गा मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों को बधाई दी और मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग करने की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मन मस्तिष्क में साक्षात्कार उर्जा का संचार होता है और इसके परिणामस्वरूप और अधिक उर्जा के साथ सामाजिक क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित हो पाती है। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों के अलावा मां शारदा पुस्तकालय समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक... -
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा...