गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत खेसमी पंचायत में बकरा विकास योजना के तहत कई लाभुकों को चार बकरी एवं एक बकरा का वितरण तोपचांची ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी फर्नीश्वर रजवार के द्वारा किया गया। इस दौरान सभी लाभुक बकरी पाकर काफी खुश दिखे। और सरकार का सराहना किए। बकरी वितरण में मुख्य रूप से खेसमीं पंचायत की मुखिया सुचित्रा मंडल, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मोदी, मुखिया प्रतिनिधि अजीत मंडल, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शंकर कुमार, वार्ड सदस्य राजीव रंजन महतो, प्रखित मंडल, सुनील गोप, लखन महतो, सुलेखा देवी, बकरी सप्लायर जुनैद अंसारी, एवं अशफाक अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Related posts
-
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सीपी चौधरी के पक्ष में अधिक वोट देकर जिताने की अपील की गई।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत टुण्डी विधानसभा के बाँसपहार, लक्ष्मणपुर , कोरकोट्टा , चिराबाद , खेशमी... -
सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को जिताने का संकल्प लिया।
गोमो। धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रामाकुंडा गांव में बृहस्पतिवार को सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं की... -
सांसद विकास करने वाला होना चाहिए तभी क्षेत्र से पलायन रुकेगा।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा के डाही नावाडीह निवासी झारखण्ड मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यानंद किस्कू ने...