Birsa Times

रामगढ़ पुलिस ऐक्शन मुड़ मेंआमपाडा सारेपानी जंगल में साइबर अपराध को अंजाम दे रहे दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर किया गिरफ्तार न्यायिक हिरासत से भेजा जेल

रामगढ़ पुलिस ऐक्शन मुड़ मेंआमपाडा सारेपानी जंगल में साइबर अपराध को अंजाम दे रहे दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर किया गिरफ्तार न्यायिक हिरासत से भेजा जेल

रामगढ़/रामजी साह।
इन दिनों रामगढ़ थाना पुलिस एंव थाना प्रभारी मनीष कुमार के कडे तेवर से साईबर अपराधियों में खलबली मची हुई है।थाना प्रभारी मनीष कुमार ने पुलिस बल के साथ विगत मंगलवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के आमपाडा सारे पानी के जंगल में साइबर अपराध को अंजाम दै रहे दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत से जेल भेजा गया।
उक्त साईबर अपराधियों के विरुद्ध

रामगढ़ थाना कांड संख्या 27/26 दिनांक 07/04/26 धारा 111/319(2)/61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) एवं 66(C)/66(D) I.T act के प्राथमिकी अभियुक्त 1.अमित कुमार मंडल पिता खूबलाल मंडल 2.राजेश मंडल पिता जगदीश मंडल दोनों पता कूपी(दौला) थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक दुमका कार्यालय के तकनीकी शाखा से प्राप्त लोकेशन के आधार पर उक्त अपराधी को आमपडा-सारेपानी के बीच स्थित जंगल के पास से साइबर अपराध करते हुए दबोचा गया।उक्त दोनों अपराधियों के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त 4 मोबाइल फोन एवं 3 फर्जी सिम बरामद किया गया।वहीं रामगढ़ पुलिस के कडे तेवर व ऐक्शन मुड को देखते हुए जहां लोगों में खुशी देखी जा रही है वहीं साईबर अपराधियों में खलबली मच गई है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *