गोमो। सुदृढ़ प्रजातंत्र हेतु वृहत्तर सहभागिता के क्रम में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 को तोपचांची प्रखण्ड के सभी बूथों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नए नाम का पंजीकरण, नाम सुधार, विलोपन, तथा ब्लैक एंड व्हाइट एवं पूअर क्वालिटी फोटो का सुधार हेतु पपत्र भरा जा रहा है। आज के इस विशेष कैंप में सभी नागरिकों को वोटर हेल्प लाइन एप, वोटर सर्विस पोर्टल आदि की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। तथा नागरिकों को वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिससे की वे अपने वोटर कार्ड एवं बूथ से संबंधित जानकारी स्वयं प्राप्त कर सकें। उक्त जानकारी प्रखंड सहभागिता प्रसार पदाधिकारी सह बीएलओ सुपरवाइजर अजीत सिंह तोपचांची के द्वारा दी गई है।
Related posts
-
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा... -
गोमो में दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में चलाया गया जन संपर्क अभियान।
गोमो। जदयू नेता दीप नारायण सिंह के नेतृत्व रविवार को गोमो में गिरिडीह लोकसभा के एनडीए... -
दीप नारायण सिंह के द्वारा बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी सी.पी. चौधरी के पक्ष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
गोमो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा बाजार में एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने...