गोमो। जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह ने डुमरी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में धुआंधार जनसंपर्क किए। दीप नारायण सिंह ने जनसंपर्क के दौरान ठाकूरचक में जनसभा कर लोगों को इंडिया गठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। श्री सिंह ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो का निधन के बाद डुमरी में उपचुनाव हो रहा है। स्व जगरनाथ महतो ने अपने जान का प्रवाह किए बिना डुमरी के जनता – जनार्दन का सेवा करने का काम किए। जिसके चलते उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा। परिणाम स्वरूप आज डुमरी में उपचुनाव हो रहा है। 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के दिन बेबी देवी को तीर – धनुष छाप वोट देकर स्वo जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने का काम करें। जनसंपर्क के दौरान उपस्थित रहे। मौके में जदयू धनबाद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, महेंद्र दास, गोपाल चंद्र गोप , सरजू दास, शहाबुद्दीन अंसारी, महेंद्र मोहाली , सपन दूबे , अशोक दास , धनलाल दूबे , विनय सिंह , महेंद्र दास , प्रकाश मंडल , अभिषेक दौसंधी , अकरम, जीतन राम माँझी , करन पांडेय , सुभाष सिंह , सूरज सिंह, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जदयू ने एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में किया जनसम्पर्क।
गोमो। 20 मई 2024 को जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स प्रधान संयोजक दीप नारायण... -
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक...