गोमो। विपक्षी एकता को एकजुट करने के उद्देश्य से जदयू के सर्वमान्य नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड पहुंचे। इस दौरान रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के छात्र- नौजवान, मजदूर- किसान भाइयों की ओर से गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भगवान बिरसा मुंडा की धरती में स्वागत किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि आगामी 2024 के आम चुनाव में माननीय नीतीश कुमार जी के द्वारा विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए किया जा रहा प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी पूरे देश में एकमात्र ऐसे नेता हैं जो भ्रष्टाचार और परिवारवाद से दूर हैं। इस दौरान श्री सिंह के साथ जदयू बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, आकाश सिंह ,सुरज भरद्वाज, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे।
Related posts
-
बिजली बिल माफी को लेकर प्रमाण पत्र वितरण।
गोमो। तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री उर्जा खुशहाली योजना के... -
जदयू ने दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग का पुतला दहन किया।
गोमो। जदयू पार्टी ने प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के... -
बैंक ऑफ इंडिया ने महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया।
गोमो। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, बैंक ऑफ इंडिया ने कोल इंडिया लिमिटेड...