गोमो। टुंडी भुरसाबाद में आयोजित दस दिवसीय 38 वां श्री श्री रामचरित मानस सह सम्मेलन जल यात्रा में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह शामिल हुए। जल यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे – बच्चियां शामिल होते हैं। जल यात्रा में शामिल विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान दीप नारायण सिंह ने कहा कि टुंडी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के 38वां आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। ऐसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और अध्यात्म का माहौल बनता है। लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस अवसर पर श्री सिंह के साथ जदयू टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडे, अकरम, सुभाष सिंह, आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक... -
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा...