गोमो। रंगरीटांड गांव में सुचारू रूप से जलापूर्ति करने के लिए जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से दीप नारायण सिंह ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जमुनिया जलापूर्ति के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाई गई है। लगभग 365 ग्रामीणों ने गांव में पाइपलाइन से जलापूर्ति हेतु कनेक्शन करवाया है। पर पाइप लाइन से सुचारू रूप से जलापूर्ति नहीं की जाती है। 10-15 दिनों में खाना पूर्ति हेतु मात्र 10 से 15 मिनट तक जलापूर्ति की जाती है। पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण गांव के लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता है। और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को बार बार जानकारी देने के बाद भी पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं की जाती है। लोगों का आक्रोश विभाग के प्रति बढ़ रही है। गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द रंगरीटांड में सुचारू रूप से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए, अन्यथा जदयू 15 दिनों के बाद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक... -
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा...