। गोमोः रांची जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में राज्य सभा सांसद खिरु महतो को सर्वसम्मति से तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल सिंह की उपस्थिति में घोषित किया गया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में खीरु महतो के प्रस्तावक रहे राज्य परिषद के सदस्य और जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से गुलदस्ता भेंट कर जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खिरु महतो का स्वागत किया । श्री सिंह ने कहा कि जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद पर खिरू महतो को सर्वसम्मति से चुने जाने पर झारखंड प्रदेश के एक – एक कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। श्री खिरु महतो का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी पुरे राज्य में मजबूत होगी। इनके अनुभव का लाभ 2024 में होने वाली चुनाव में मिलेगी। पार्टी आने वाले लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में झारखंड में अच्छी प्रदर्शन करेगी। धनबाद के कार्यकर्ताओं ने भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जिसमें जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह,राम स्वरूप यादव,राजु सिंह,धन लाल दुबे, अशोक सिंह आदि शामिल हैं।
Related posts
-
गोमो में लोगों ने इशिता व जिया की याद में कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ की मांग की।
गोमो। गोमो के पुरानी बाजार गांधी चौक के समीप धनबाद सड़क दुर्घटना में हुई दो सगी... -
जदयू बाघमारा प्रखंड के बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का लिया संकल्प ।
गोमो। 8 मई 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू बाघमारा प्रखंड... -
धनबाद सड़क दुर्घटना में मृत दो सगी बहनों को गोमो के कब्रिस्तान में दफनाया गया।
गोमो। सोमवार की दोपहर धनबाद मेमको मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मृत हुई दोनों बहनों...