गोमो उत्तर पंचायत के सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का हुआ आयोजन। 

गोमो उत्तर पंचायत के सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

 

 

गोमो: गोमो उत्तर पंचायत के अंतर्गत नया बाजार स्थित सामुदायिक भवन में पंचायत के मुखिया संजय सिंह और पंचायत सेवक के नेतृत्व में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में पुरानी जल सहिया रेणु कुमारी तथा उपाध्यक्ष संगीता देवी को निष्कासित कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा रश्मिका भट्टाचार्य को जल सहिया तथा मोती साव को उपाध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया। इस ग्राम सभा में सभी ग्रामीणों कि उपस्थिति में यह प्रस्ताव को पारित किया गया। और नए जल सहिया तथा उपाध्यक्ष का चयन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से, दीपक लाल, कान्ति देवी, ममता देवी, अरविंद सिंह, मोती साव, रणधीर पासवान, राजा, विवेक कुमार, रविन्द्र झा, अनिता देवी, राज कुमार कुशवाहा, दिलीप, रोहित, बालचंद साव, रोहित साव, राजकुमार सिंह, दिलीप सिंह, सहित वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment