News Agency : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव आईएएस साकेत कुमार होंगे। एक सरकारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई। कार्मिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि आईएएस अधिकारी साकेत कुमार की नियुक्ति को जुलाई, 2023 तक सक्षम अधिकारी द्वारा मंजूरी दे दी गई है। साकेत कुमार 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बिहार कैडर के अधिकारी हैं।पिछले साल साकेत कुमार को मनोज सिन्हा के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। मनोज सिन्हा के पास संचार मंत्रालय का स्वंतत्र प्रभार था। साल 2018 से साकेत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।वो बिहार के रहने वाले हैं और वर्ष 2009 के आईएएस एग्जाम में उनकी 13 वीं रैंक आई थी। इसके साथ ही उन्होंने आईएएस की परीक्षा में बिहार में टॉप किया था। वो समस्तीपुर में डीडीसी और वैशाली में एसडीओ का पद संभाल चुके हैं। इसके अलावा वो खगडिया और बांका के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।
Related posts
-
सीईआरसी प्रतिनिधिमंडल ने पकरी बरवाडीह माइंस का दौरा किया
संवाददाता द्वाराराँची : केंद्रीय विद्युत नियामक प्राधिकरण (सीईआरसी) के अध्यक्ष, श्री जिष्णु बरुआ, आईएएस (सेवानिवृत्त) के... -
एनटीपीसी खरगोन बना पश्चिमी क्षेत्र-II अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का चैम्पियन
संवाददाता द्वारालारा :एनटीपीसी खरगोन 25-27 अप्रैल 2024 तक लारा में आयोजित WR-II IRSM बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024... -
पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ भाजपा में जाने की तैयारी
राजनीतिक संवाददाता द्वाराराँची : सूत्रों के अनुसार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार...