झारखंड में दूध की गाड़ी से नकली अंग्रेजी शराब की हो रही थी तस्करी, दो लाख की शराब के साथ वैन जब्त, दो को जेल

गिरिडीह दूध की गाड़ी में छिपाकर नकली शराब का कारोबार करनेवाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बिहार ले जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, इंस्पेक्टर कमाल खान, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी व अन्य पुलिस टीम ने मंगलवार की रात करीब एक बजे अहिल्यापुर थाना गेट के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सफलता हासिल की.बुधवार को एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने…

Read More

सरकारी इंजीनियर के घर से 2 करोड़ का कैश बरामद, डर के मारे खिड़की से फेंकने लगा नोटों के बंडल

कटक न्यूज़ :- ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उस समय हड़कंप मच गया जब राज्य सरकार के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास सहित सात ठिकानों पर सतर्कता विभाग द्वारा छापेमारी की गई. इस दौरान जो बरामदगी हुई, वह बेहद चौंकाने वाली थी—₹2.1 करोड़ से अधिक की नकदी.ये छापे आय से अधिक संपत्ति रखने के संदेह में मारे गए थे और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्री सारंगी द्वारा घोषित संपत्ति और उनकी वास्तविक आय के बीच भारी अंतर पाया गया.इस पूरे घटनाक्रम का सबसे नाटकीय हिस्सा तब आया जब…

Read More

झारखंड सरकार ने एयरलिफ्ट कर बोकारो पहुंचाया शव परिवार को 2.5 लाख की मदद

बोकारो : बोकारो के सेक्टर-9 के रहने वाले मनोज साहू की चेन्नई में सड़क हादसे में मौत हो गई। वे वहां एक निजी कंपनी के लिए सड़क बनाने का काम कर रहे थे। यह हादसा 25 मई को हुआ। झारखंड सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोज का शव एयर एंबुलेंस से रांची भेजा। फिर रांची से शव को बोकारो लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी लोग जुटे।परिवार वालों ने बताया कि मनोज दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई की मौत कोरोना काल में हो…

Read More

गोमो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष संतोष ठाकुर को दी बधाई।

गोमो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष संतोष ठाकुर को दी बधाई। गोमो। 30 मई 2025 को महिला समिति गोमो तोपचांची के प्रंगण में तोपचांची प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी “अध्यक्ष” संतोष ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व विधायक टुण्डी विधानसभा स्व.उदय कुमार सिंह जी की 11 वां पुन्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा तोपचांची प्रखण्ड कांग्रेस के नव मनोनीत प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष ठाकुर को बधाई व शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर नव मनोनीत अध्यक्ष संतोष…

Read More

जदयू ने दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में नए उपायुक्त आदित्य रंजन को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत।

गोमो। 30 मई 2025 को जदयू पार्टी ने प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में धनबाद के नए उपायुक्त आदित्य रंजन को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने उपायुक्त से धनबाद जिला में विस्थापन,पेयजल एवं स्वास्थ्य-चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित विषय चर्चा किया।श्री सिंह ने कहा कि गांव के लोग विस्थापन,पेयजल एवं स्वास्थ्य-चिकित्सा व्यवस्था से परेशान है। बीसीसीएल में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियां मनमानी ढंग से लोगों को विस्थापित कर रहा है। रैयतों का जमीन जबरदस्ती छिना जा रहा है।…

Read More

CM हेमंत सोरेन ने पत्नी व पुत्रों संग किया बद्रीनाथ धाम का दर्शन, राज्य की समृद्धि के लिए मांगी दुआ

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अपने पारिवारिक धार्मिक यात्रा के क्रम में आज उत्तराखंड स्थित भगवान बद्रीनाथ धाम का दर्शन किया। उनके साथ इस विशेष यात्रा में उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन तथा उनके दोनों पुत्र भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने भगवान विष्णु के प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्रार्थना की

Read More

कतरास का 100 साल पुराना हटिया अपनी अस्तित्व की रक्षा के लिए बहा रहा है आंसू।

अवैध कब्जाधारी जहां मन वहां कर रहे हैं कब्जा सरकारी जमीन की दिनदहाड़े हो रही है लुट जिला प्रशासन और नगर निगम मौन कतरास। कतरास का 100 साल पुराना कतरास हटिया आज अपनी अस्तित्व की रक्षा के लिए आंसू बहा रहा है। कोई भी भारी व्यक्ति जहां मन हो रहा है वहां पक्के का दुकान का निर्माण कर रहा है कोई रोकने रोकने वाला नहीं है कतरास के लोग यूं ही हाथ में हाथ धरे बैठे हैं। कुछ वर्षों पहले यह हटिया कतरास राज परिवार का धरोहर था लेकिन हाई…

Read More