मांडर स्थित कांस्टेन्ट लिवन्स अस्पताल में एक सड़क हादसे में घायल 45 वर्षीय रजिया खातून को एडमिट कराया गया था, जिनकी आज सुबह मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें शव देने से पहले 5 घंटे तक रोक कर रखा, क्योंकि उन्होंने अभी तक बिल का भुगतान नहीं किया था।परिजनों ने आरोप लगाया की कल से ही घायल को रिम्स ले जाने की बात कही थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने टालमटोल किया।आज सुबह जब घायल की मौत हो गई, तो शव को 5…
Read MoreDay: April 7, 2025
कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया ।
गोमो। 7 अप्रैल 2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा द्वारा मंडल के कुल 26 कर्मचारियों को मार्च 2025 माह में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/असामान्यताओं को टला गया। इस अवसर पर…
Read Moreतोपचांची प्रखंड के क्षेत्रों में रामनवमी का जुलूस धूमधाम से निकला।
गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गोमो तथा दुमदुमी पंचायत के नरकोपी गांव में रामनवमी के शुभ अवसर पर विशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस का नेतृत्व जागृति क्लब दुमदुमी ने किया। इस दौरान सर्वप्रथम बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान ग्रामीण महिला पुरुष नौजवान तथा श्राद्धालुगण पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना में भाग लिए। जुलूस शाम तीन बजे से दुमदुमी पंचायत के बजरंगबली मंदिर से इसकी शुरुआत की गई। यह जुलूस गादी टोला नरकोपी ठाकुर टोला,गोस्वामी टोला, दुमदुमी स्कूल,रंगरीटाड,गोमो रोड,सुभाष चौक से होते हुए जीटी रोड…
Read Moreगोमो सुकुडीह निवासी कुद्दुस अंसारी नेता जी का हुआ इंतकाल ।
गोमो। गोमो सुकुडीह निवासी कुद्दूस अंसारी नेता जी का इंतकाल सोमवार की सुबह हो गई है। उनके जनाजे की नमाज असर बाद सुकुडीह के कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। कुद्दुस अंसारी के बारे में कहा जाता है कि वे बहुत ही शांत स्वभाव के अच्छे और तेज तर्रार व्यक्ति थे। लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े होते थे। उनके निधन से लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अल्लाह उनके गुनाहों को माफ कर रूह को सुकून दे। और उनको जन्नतुल फिरदौस में जगह दे।
Read More