मुख्यमंत्री मंईयां योजना के लाभुकों के लिए बढ़ी खबर सामने निकल कर आ रही है विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 03 मार्च 2025 को सभी लाभुकों का बकाया भुगतान कर दिया जायेगा इसके साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि एक भी अपात्र लाभुक के खाते में पैसे नहीं जाए। इसके लिए जिलों में सूक्ष्म तरीके से लाभुकों की जांच की जा रही है डुप्लीकेसी की छंटनी हो रही है। उन बैंक खातों की जाँच पड़ताल की जा रही है, जिनमें एक से अधिक लाभुकों के पैसे गए…
Read MoreDay: February 24, 2025
गोमो आरओबी के लाइट खराब होने से राहगीरों एवं रेल यात्रियों को हो रही है परेशानी।
गोमो। आरओबी गोमो में सुचारू रूप से प्रकाश व्यवस्था को लेकर आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ने एडीएन गोमो-1,डीआरएम-धनबाद तथा इंस्पेक्टर आर पी एफ गोमो को पत्राचार करके सोलर स्ट्रीट लाइट खराब होने से प्रकाश ठप होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों, राहगीरों एवं रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इस वजह से सड़क दुर्घटनाएं व छिनतई बढ़ गई है.अगर रेलवे विभाग संज्ञान नहीं लेती है तो इसकी शिकायत गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से की जाएगी।
Read Moreतोपचांची प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा सहायता केन्द्र का उद्घाटन।
गोमो। सोमवार को प्रखंड परिसर तोपचांची में मनरेगा सहायता केन्द्र का उद्घाटन बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी तथा प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि मनरेगा से संबंधित जो भी योजनाएं हैं उसको इस केन्द्र के माध्यम से लाभुकों एवं मजदूरों को काफी मदद मिलेगी। प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा कि इस केन्द्र के संचालन से ग्रामीण मजदूरों को अधिक से अधिक काम प्राप्त हो पाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनरेगा सहायता केन्द्र के संचालक बैजनाथ महतो ने कहा कि…
Read More