धनबाद : धनबाद समेत राज्य के 11 जिलों के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी आज रात 12 बजे से हड़ताल पर चले जायेंगे. झारखण्ड मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई बैठक के बाद धनबाद के 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने यह घोषणा की है. कर्मचारियों ने बताया कि छह सूत्री मांगों की पूर्ति नहीं होने पर हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है. धनबाद में करीब 37 एम्बुलेंस संचालित है जिसमे करीब डेढ़ सौ कर्मचारी कार्यरत हैं.108 एम्बुलेंस के चालक ईकलाख अहमद ने बताया कि चार माह पूर्व आउटसोर्सिंग कंपनी सम्मान फाउंडेशन आयी है जोकि कर्मियों को समान रूप से वेतन नहीं दे रही मनमाने ढंग से वेतन दिया जाता है साथ ही वेतन समय पर नहीं मिलता है.और न ही उचित सुविधाएं मिल रही हैं. जिसके कारण कर्मियों में आक्रोश है और अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हैं.सभी छह सूत्री मांग पूरी होनी चाहिए अन्यथा कर्मी हड़ताल पर बने रहेंगे.
आज रात 12 बजे से हड़ताल पर चले जायेंगे 11 जिलों के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी
