Birsa Times

बिजली स्पर्श घात की चपेट में आने से तीनों दुधारू पशु भैंस की हुई मौत, पशुपालकों का रो रो कर बुरा हाल

बिजली स्पर्श घात की चपेट में आने से तीनों दुधारू पशु भैंस की हुई मौत, पशुपालकों का रो रो कर बुरा हाल

आदिवासी एक्सप्रेस फुल्लीडुमर
बांका।
शनिवार को बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी कोझी पंचायत के पडावचक गांव निवासी बेवी देवी पती रंजन यादव एवं सकेन्द्र यादव के दुधारू पशु तीन भैस का विधुत सर्पाघात के चपेट आने से तड़प तड़प कर मौच हो गयी। आक्रोशित पशुपालन एवं ग्रामीणों ने विधुत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फुल्लीडुमर रामपुर मुख्य मार्ग को घंटो बाँस बल्ले लगाकर जाम कर दिया गया। विधुत प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण आक्रोशित थे। घटना स्थल पर सूचना देने के बाद भी विभाग के पदाधिकारी आना मुनासिब नही समझा। सड़क जाम की सूचना के बाद डायल 112 के साथ स्थानीय थाना के ए एस आई अश्वनी कुमार सिंह पहँचे। बार बार समझाने पर भी आक्रोशित ग्रामीण नही मान रहे थे। कड़ी मसक्कत के बाद प्रबुद्ध लोगों, प्रतिनिधियों द्वारा समझाने पर दो घंटा के बाद सड़क जाम हटाया गया। इस दौरान मार्ग से आने जाने बाले छोटी बड़ी वाहनो की कतार लग गयी। कुछ देर में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, खेसर के एवं कुमारपुर पशु चिकित्सा पदाधिकारी अजय सिंह आए एवं जरूरी मवेशियों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु विभिन्न जानकारी लिए। इस दुर्घटना से पशुपालकों को लगभग दो लाख रुपए से ज्यादा की क्षती होने का अनुमान है। घटना को लेकर पशुपालको का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं विधुत विभाग के इस रवैये से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *