Skip to main content

Birsa Times

नीट में बालूमाथ के तीन होनहारों का कमाल, होजैफा, आयशा और प्रवीण ने बढ़ाया लातेहार का मान

नीट में बालूमाथ के तीन होनहारों का कमाल, होजैफा, आयशा और प्रवीण ने बढ़ाया लातेहार का मान

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 में बालूमाथ के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपने परिवार,बल्कि पूरे प्रखंड और लातेहार जिले का नाम रोशन किया है। सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विद्यार्थियों को बधाइयों का तांता लग गया।बालूमाथ के गालिब कॉलोनी निवासी परवेज आलम के पुत्र मो.होजैफा ने 585 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 15,820 हासिल की। होजैफा ने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की। इससे पहले उन्होंने इंटरमीडिएट (विज्ञान) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लातेहार जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।वहीं,बालूमाथ प्रखंड के छोटे से गांव कुंडी निवासी खुशियाल साहू के पुत्र प्रवीण कुमार ने 557 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की।सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।इधर गालिब कॉलोनी निवासी शिक्षक मो.वशी इमाम की पुत्री आयशा वशी ने 578 अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। आयशा इससे पहले वर्ष 2022 की इंटरमीडिएट (विज्ञान) परीक्षा में लातेहार जिला टॉपर रही थीं। उनकी इस उपलब्धि पर तत्कालीन उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित भी किया था।तीनों विद्यार्थियों की सफलता पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान,मो.जुबैर,शिक्षक रूबी बानो,निर्मल सिन्हा,मो. फिरोज,मुखिया नरेश लोहरा,मो.खुर्शीद,मुजम्मिल हुसैन,प्रदीप गंझू,अखिलेश भोगता,प्रीतलाल यादव,दीपक यादव,सुरेश राम,बीरेंद्र गुप्ता,संजय यादव,मनोहर साहू, समेत अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *