Birsa Times

तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे

तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे

पश्चिमी सिंहभूम। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी श्रमिक गुरुवार को सुरक्षित अपने गृह राज्य झारखंड लौट आए। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों का स्वागत किया गया और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गई।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार समन्वय किया। सभी श्रमिक रेल मार्ग से राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहले से मौजूद थी।

स्टेशन पर श्रमिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उन्हें उनके-अपने गांवों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई। साथ ही प्रत्येक श्रमिक को खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट भी उपलब्ध कराया गया, ताकि घर पहुंचने के बाद उन्हें किसी प्रकार की तत्काल असुविधा का सामना न करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित एक औद्योगिक इकाई में हाल ही में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। घटना के बाद वहां कार्यरत झारखंड के श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने त्वरित पहल की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संबंधित विभागों और जिला प्रशासन ने तमिलनाडु के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा, जिसके परिणामस्वरूप पश्चिमी सिंहभूम के सभी 14 श्रमिक सुरक्षित अपने घर लौटने में सफल रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *