झारखंड के डीजीपी डी. के. पांडेय की सेवानिवृति के पश्चात सम्मान सह विदाई समारोह में उपस्थित हुए बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय। झारखंड सरकार ने 31 मई को डीजीपी डी. के. पांडेय की सेवानिवृति के बाद झारखंड के नए डीजीपी कमल नयन चौबे को बनाया। इसकी अधिसूचना शुक्रवार की रात जारी हो गई। वे अगले सप्ताह आठ जून को राज्य के 12वें डीजीपी का पदभार ग्रहण कर सकते हैं। वे मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता उमाकांत चौबे भी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
झारखंड के नए डीजीपी कमल नयन चौबे
