संवाददाता/राँची/इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज
राॅंची। कांके 18 कीं जिला परिषद सदस्य हिना परवीन ने प्रखंड क्षेत्र के आसपास, ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग के महाप्रबंधक से बुधवार को मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लगातार हो रही बिजली की कटौती, जर्जर तार, लो-वोल्टेज और अन्य विद्युत से सम्बन्धित विभिन्न तरह की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग कीं हैं। हिना परवीन ने कहा कि क्षेत्रवासियों कोb बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी, साथ ही ऊर्जा विभाग से जल्द स्थायी समाधान करने का अनुरोध किया गया है।
क्षेत्र की ऊर्जा समस्याओं को लेकर जिला परिषद ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
