Birsa Times

कुण्डा पुलिस की कार्रवाई: लूटपाट की घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, टोटो-मोबाइल बरामद

कुण्डा पुलिस की कार्रवाई: लूटपाट की घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, टोटो-मोबाइल बरामद

28 जून को DAB स्कूल के पास हुई थी लूट, मारपीट कर ले गए थे सामान
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर
: कुण्डा थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया टोटो, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
दिनांक 29.06.2026 को रामबालक राय, उम्र 49 वर्ष, पिता पगलु राय, साकिन बालिया चौकी ने कुण्डा थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसमें बताया गया कि 28.06.2026 को योगीडीह, DAB स्कूल डढ़वा नदी के पास सुनसान जगह में बाइक सवार चार लोगों ने उन्हें डरा-धमका कर टोटो, मोबाइल और नकदी लूट ली थी। इस दौरान लुटेरों ने मारपीट भी की थी। इस संबंध में कुण्डा थाना कांड संख्या 79/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता दर्ज की गई थी।
लूटी गई संपत्ति बरामद, दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने कांड में संलिप्त गौरीपुर निवासी सुमीत कुमार मंडल, पिता केदार मंडल और लिलाम्बर मंडल, पिता अजय कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया टोटो और 04 ईस्टमेन बैट्री भी बरामद कर ली।
छापामारी दल में पु0अ0नि0 प्रशांत कुमार, स0अ0नि0 शिवयतन मुर्मू, हवलदार रामबालक राय, आरक्षी 484 राजेश कुमार यादव, तक0 शाखा के आरक्षी रियाजुल हक और आरक्षी कृष्णा पूर्ति शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *