आप ने किया गठबंधन: सात सीटों पर जजपा और 3 पर लड़ेंगे आप उम्मीदवार

हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जजपा के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। गठबंधन के मुताबिक जजपा सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरेगी। वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर अपनी किस्मत अजमाएगी।

नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आप और जजपा नेताओं ने शुक्रवार को गठबंधन की घोषणा की। इस दौरान जजपा नेता दुष्यंत चौटाला और आम आदमी पार्टी से गोपाल राय मौजूद रहे। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि 33 सीट हैं तीन नहीं। मोदी और बीजेपी से देश को मुक्त करना है। 33 सीट पे लड़ना पड़ेगा। पंजाब में कांग्रेस-बीजेपी को हराने में सक्षम हैं। उससे ज्यादा मजबूत दिल्ली में आप है। सात सीट पे हम अकेले हराएंगे। कांग्रेस की यहां जमानत जब्त हर सीट पे।

हरियाणा की 7 लोकसभा सीटों पर जजपा चुनाव लड़ेगी जबकि अन्य सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में हैं। आप ने जींद के उपचुनाव में भी जजपा का समर्थन किया था पर लोकसभा के चुनावों के लिए गठबंधन की बात चल रही थी। दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को संकेत दिए थे कि अगर किसी पार्टी के सिद्धांत उनकी पार्टी से मेल खाते हैं तो उन्हें उस पार्टी के साथ गठबंधन से कोई गुरेज नहीं है। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि वे समान विचारधारा वाली किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि दुष्यंत चौटाला ने यह भी साफ किया था कि वे किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। आप के साथ जजपा के गठबंधन की बात पहले ही साफ हो चुकी थी। अब देखना है कि इस गठबंधन में और कौन से छोटे दल शामिल होते हैं।

Related posts

Leave a Comment