चितपूर्णी आयरन स्टील प्लांट में भट्टी फटने से मजदूर घायल

संवादाता चरही

चरही। चरही थाना क्षेत्र के चितपूर्णी आयरन स्टील प्लांट में गुरुवार को भयावह घटना घटित हुई। जिसमे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए रांची भेजा गया। जहां पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई की एक गंभीर रूप से घायल मजदूर की मौत हो गई। घटना रात के लगभग 2:30बजे की है जब यह घटना घटित हुई। फैक्टरी के आस पास के लोगों का कहना है की फैक्ट्री की भट्टी फटने से यह घटना हुई है। जब फैक्ट्री में यह घटना हुई तो एक जोरदार आवाज आई। मिली जानकारी के अनुसार 2मजदूर जो गंभीर रूप से घायल हुए थे वो बिहार के बताए जा रहे हैं जबकि अन्य दो लोगों का नाम पता नही चल पाया है। लोगों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है जिसके बाद यहां चुरचू जिप सदस्य सहित झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और जम कर प्लांट के विरुद्ध नारेबाजी की।लोगों ने कहा की यह घटना कोई नई नहीं है इस प्रकार की घटना पहले भी यहां हो चुकी है। लेकिन प्रबंधन इस पर कभी भी संज्ञान नहीं लेने का काम करता है। इस प्रकार की घटना से लोग अपने जीवन को खो देते हैं। वहीं इस घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी प्लांट का गेट बंद रहा किसी के द्वारा कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई।

Related posts

Leave a Comment