राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

गोमो। तोपचांची गोमो रोड स्थित महतो मार्केट परिसर में बुधवार को आजसू पार्टी की ओर से राष्ट्रीयपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। साथ ही उनके द्वारा बताई गई सिद्धांतों को याद किया गया। इस मौके पर आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार महतो,प्रखंड सहसचिव रमेश कुमार जायसवाल,मनोज कुमार रजक,लखन कुमार महतो, बंशीधर बाऊरी, झारखंड आंदोलनकारी गिरधारी प्रसाद महतो सहित अन्य प्रबुद्ध जनों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण और फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए उपस्थित राजनीतिक व गणमानय जनों ने उक्त राष्ट्र विभूतिउदय के उद्देश्यों,आदर्श व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की संकल्प लिया और राष्ट्र के नवनिर्माण में भागीदारी करने की भी शपथ लिया।

Related posts

Leave a Comment