Birsa Times

बिजली की चपेट में आने से स्कूल से घर लौट रही किशोरी की मौत

बिजली की चपेट में आने से स्कूल से घर लौट रही किशोरी की मौत

रवि कुमार गुरुआ

गुरुआ थाना क्षेत्र के भरौंधा में बिजली के चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।मृतक किशोरी अपने परिवार के घर भरौंधा माली टोली में रहकर पढ़ाई का रही थी।स्कूल से लौटने के क्रम में रास्ते में ही प्रवाहित बिजली की तार के चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गुस्सा में होकर कुछ देर के लिए बॉस बल्ला एवं मोटी लकड़ी से रास्ते पर रखकर रास्ते को पूरी तरह से जाम कर दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना को लेकर कई बार बिजली अधिकारी को सूचना दिए किंतु जिम्मेवार अधिकारी ने हमलोग के बात को अनदेखा करते गए।उन्होंने कहा कि आज अगर जर्जर तार को दुरुस्त कर दिया गया होता तो ऐसी बड़ी घटना नहीं घटती।उन्होंने गुस्सा में होकर बिजली के अधिकारी के प्रति जमकर विरोध प्रदर्शन किया और गया के आला अधिकारी से इसमें घोर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के ऊपर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद डायल 112 के पुलिस व थाना के गस्ती दल पहुंचकर गुस्साए ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर मामला को शांत कर दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *