Birsa Times

शिकारीपाड़ा पुलिस की कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

शिकारीपाड़ा पुलिस की कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

शिकारीपाड़ा/दुमका/

शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में जामबाद निवासी किसन टुडू (40 वर्ष), खादुकदमा निवासी रामजीत मुर्मू (48 वर्ष) और शिवतल्ला निवासी सोमामन बीबी (पति केरामत मियां) शामिल हैं। इनमें रामजीत मुर्मू और सोमामन बीबी लंबे समय से NBW (गैर-जमानती वारंट) अभियुक्त थे, जिसमें सोमामन बीबी के खिलाफ कांड संख्या 112/23 के तहत धारा 302, 379 और 34 आईपीसी का गंभीर मामला दर्ज था। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *