अमेठी में आज प्रियंका गांधी का रोड शो

News Agency : अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर भी पांचवें चरण में मतदान कराया जाना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी में रहेंगी तो राहुल गांधी दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद चुनाव प्रचार करने के लिए अमेठी जाएंगे।

पांचवें चरण के लिए 6 मई को मतदान कराए जाएंगे। 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कराए जाने हैं। उत्तर प्रदेश के 14 सीटों के अलावा, राजस्थान में 13, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 7-7, बिहार में 5, झारखंड में 4 और जम्मू-कश्मीर में 2 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment