महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी

(एजेंसी), महाराष्ट्र में पहले व दूसरे चरण के चुनावों के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगी। इस बारे में मंगलवार को पार्टी के एक नेता ने जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी की यात्रा कार्यक्रम अतिथियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों से यह पता चला कि वह मुंबई में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकती हैं।

बता दे कि महाराष्ट्र में पहले चरण में 11 अप्रैल को 7 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। जिसके बाद 18 अप्रैल को दूसरे चरण में 10 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों को नामित किया है।

अन्य दिग्गजों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल है। महाराष्ट्र में प्रचार करने वाले कांग्रेस के अन्य नेताओं में सुशील कुमार शिंदे, अशोक चौहान, शिवराज पाटील, राधाकृष्ण विखे पाटील, बालासाहेब थोराट, विलास मुत्तेमवार, मुकुल वासनिक, मिलिंद देवड़ा एवं संजय निरुपम शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment