सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा दे भागा कैदी

मनीष बरणवाल 

जामताड़ा :जामताड़ा मंडल कारा में बंद विशाल साहनी नाम के एक विचाराधीन कैदी को सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज के लिए लाया गया था, जहां इलाज के दौरान बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वह मौके से फरार हो गया। इसको लेकर हड़कंप मच गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि विचाराधीन कैदी विशाल साहनी जामताड़ा मंडल कारा में बीमारी का बहाना बनाया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और बाथरूम जाने के क्रम में मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और पुलिस देखती रह गई। बताते चलें कि मिहिजाम थाना में फरार कैदी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। विदित हो कि फरार कैदी विशाल साहनी के खिलाफ मिहिजम थाना में कांड संख्या 57/24 बीएन एस की धारा 127, 115, 109/92 के तहत मामला दर्ज है। इसके ऊपर एक गर्भवती महिला के पेट में ही शिशु की जान मारने का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विशाल साहनी को दिनांक 30 अगस्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जामताड़ा जेल भेजा था।

इस पूरे मामले को लेकर जब जामताड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी से संपर्क कर पूछा गया तो जानकारी देते हुए बताया कि फरार कैदी का नाम विशाल साहनी है, जिसके खिलाफ मिहिजाम थाना में मामला दर्ज है। जिसके गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। फरार कैदी के द्वारा जेल में बीमारी का बहाना बनाया गया था। इसके उपरांत इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया,जहां उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और वहां से फरार हो गया। पूरे मामले को लेकर एसआईटी टीम का गठित की गई है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment