रायपुर के जरवाय ग्राम स्थित गौठान में 6 गायों की मौत पर सियासी संग्राम

विशेष संवाददाता द्वारा
रायपुर :रायपुर के जरवाय ग्राम स्थित गौठान में 6 गायों की मौत का मामला सामने आया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने गौठान पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान देखा कि 6 गायें मृत अस्वस्था में पड़ी हुई थी। बीजेपी नेताओं ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा के बाद पाया कि गौठान में गायों को लेकर चारे-पानी की कोई व्यवस्था नही है। मवेशी अव्यवस्था का शिकार होकर बीमार पड़कर काल के गाल में समा जा रहे हैं। मूणत ने शासन से इस घटना की जांच कराने और ठेकदार के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि 24 घंटे के भीतर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो जोन कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
मूणत ने गौवंश की मौत के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया है। और कहाकि कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है। गौठान को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे देशभर में विज्ञापन किया। हमारे पार्षदों ने 4 महीने पहले शिकायत की थी कि गौठान में चारे-पानी की व्यवस्था नहीं हैं। इस गौठान में 6 गायें मर गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का पूर्व पार्षद संदीप साहू इस गौठान का ठेकेदार हैं, उन्होंने गौमाता के नाम पर शासकीय योजना की दुर्गति करके उसे धंधा बना दिया। 250 जानवरों को रखने के लिए चारा-पानी देने के लिए शासन से मिलने वाले पैसे को अपना चारा बना लिया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर के एक वार्ड में यह स्थिति है, तो दूरस्थ अंचलों में क्या हाल होगा,यह सोचने वाली बात है। वह गाय और गोबर के नाम पर राजनीति करती है। एक तरफ गोठान के नाम पर 1300 करोड़ का घोटाला इस सरकार ने किया है। इस प्रकार से गौ माता की मौत की दोषी कांग्रेस है। यदि गोठान में गौ माताएं होती तो इस प्रकार से उनकी मृत्यु नहीं होती।
मूणत ने कहा कि भ्रष्टाचार करने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने गौठान बनाए, लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया। सड़क पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। गौ माता गोठानों की बजाय सड़क पर दिखती हैं क्योंकि गोठान में उनके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नगर निगम के रायपुर के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, वार्ड के पार्षद कमलेश्वरी बसंत वर्मा, पार्षद राजेश ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री अमित मैशरी, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, विशाल पांडे, मनीष ध्रुव, बद्री शर्मा , राकेश यादव, मुन्ना सिंह, अंजनी सिंह, जितेंद्र तिवारी, धीरज मिश्रा, रणजीत तिवारी, अनुराग ठाकुर राहुल पांडे आदि मौजूद रहे

Related posts

Leave a Comment