मोटरसाईकिल दुर्घटना में पोषण सखी महिला की हुई मौत

खुशी बदला गम में दो दिन पहले ही हुई थी पोषण सखी की बहाली

 संतोष कुमार दास 

इटखोरी (चतरा): बाइक दुर्घटना में घायल इटखोरी परोका गांव की 45 वर्षिय महिला पूनम देवी की मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतक महिला स्वर्गीय चन्द्र पासवान की पत्नी थी। वह महिला अपने मायके मयूरहंड प्रखंड के महवरी गई हुई थी। जंहा उसे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिस दुर्घटना में वह गंभीर रूप घायल हो गई। घटना के बाद उसे इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। अफसोस की बात यह है कि उक्त मृतक महिला का पोषण सखी में बहाली हुआ था। घटना से पहले उसे मायके में हीं बहाली पत्र के लिए फोन आया था। जंहा से वह खुशी पूर्वक अपने घर परोका लौटने की तैयारी में थी। इसी दौरान रोड किनारे एक नियंत्रित बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। उसके घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। रविवार संध्या पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला के शव का अंतिम किया गया।

Related posts

Leave a Comment