पाकुड़ जिला जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने विंध्यांचल सिंह

रिपोर्ट- अविनाश मंडल

पाकुड़/झारखंड के विधायक सरयू राय द्वारा गठित पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा को मान्यता मिलने के बाद सभी जिलों में संगठन का विस्तार कार्य तेजी से चल रहा है। निर्वाचन आयोग ने सरयू राय की पार्टी को राजनीतिक दल के तौर पर पंजीकृत किया है।

मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने संगठन के विस्तार के निमित्त पाकुड़ जिला जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में विंध्यांचल सिंह को मनोनीत किया है। विंध्याचल सिंह ने बताया कि सरयू राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता गण पूरी निष्ठा से भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बैनर तले अपनी राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

मोर्चा को भारत के राजनीतिक दल के रूप में विधिवत पंजीकृत कराने के लिए पिछले वर्ष अगस्त माह में भारतीय निर्वाचन आयोग को सारे आवश्यक दस्तावेज भेजे गए थे।उन दस्तावेजों का मूल्यांकन और सत्यापन कर भारतीय निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनतंत्रको राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया है।

भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा मुख्य रूप से भ्रष्टाचार को उजागर करने और पर्यावरण संबंधी विषयों पर काम करेगी। विंध्यांचल सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

Related posts

Leave a Comment