Birsa Times

मोहनपुर : दिनदहाड़े मवेशी कारोबारी से दो लाख की लूट , बदमाशों ने मोबाइल भी छीना

मोहनपुर : दिनदहाड़े मवेशी कारोबारी से दो लाख की लूट , बदमाशों ने मोबाइल भी छीना

हाटों के पास कम सुरक्षा और पुलिस गश्त में ढिलाई के कारण बढ़ रही है ये वारदातें

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के डीएम मोड़ के समीप पहले से घात लगाए बैखौफ अपराधियों ने कैरी नवाडीह निवासी इम्तियाज अंसारी से 1.50 लाख और रघुनाथपुर निवासी एनुल अंसारी से 50 हजार का लूटपाट कर लिया । इतना ही नहीं भागने से पहले अपराधियों ने पीड़ित का फोन भी छीन लिया । मामला संज्ञान में तब आया जब पीड़ित लोगों ने मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत की। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा था कि पीड़ित मवेशी व्यवसायी मोहनपुर हाट से मवेशी बेचकर दोनों एक ही बाइक से वापस घर जा रहे थे इसी बीच घात लगाए बैखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे दिया। वही सूत्र की माने तो लूट पाट के कई घंटे तक पुलिस को कोई सूचना तक नहीं था। कई घंटे बीत जाने के बाद पुलिस को इस मामले की सूचना हुई और घटनास्थल का जांच किया। हालांकि आसपास के लोगों की माने तो हाटों के पास कम सुरक्षा और पुलिस गश्त में ढिलाई के कारण ये वारदातें बढ़ रही है।

मोहनपुर हाट में खरीदारी करने गई महिला से 10 हजार की छिंतई , एक महिला व पुरुष से हो रही पूछताछ

मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाट में खरीदारी करने गई महिला से अज्ञात लोगों ने 10 हजार की छिंतई कर ली । इस संदर्भ में जनाकी निवासी मालती देवी ने मोहनपुर थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया। पुलिस एक महिला व एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में महिला ने बताया कि घर में शादी है उसके खरीदारी के लिए मोहनपुर हाट आए थे तभी अज्ञात लोगों ने 10 हजार लोगों ने छिंतई कर ली ।

अपराधी मोहनपुर हाट व सीमावर्ती इलाकों में है सक्रिय

मोहनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इन दिनों लूटपाट की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। बेख़ौफ़ अपराधी दिनदहाड़े निशाना बना रहे हैं। अपराधी विशेष रूप से मोहनपुर हाट व सीमावर्ती इलाकों सक्रियता से घटना को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं हथियारबंद बदमाश दिनदहाड़े सुनसान रास्तों पर व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं।

सभी पहलुओं पर मामले की जांच चल रही है, जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

सौरभ कुमार,
एसपी ,देवघर

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *