खेलो झारखंड का आयोजन संपन्न हुआ, ग्रामीण बच्चों ने दिखाए अपने जौहर।

गोमो। खेलो झारखंड किक फार झारखंड 2022-23 प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम तोपचांची के टेकलाल महतो स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, उप प्रमुख हेमलाल महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अंचल 1 विनोद प्रसाद मोदी ,अंचल 2 के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो, प्राचार्य बिनोद बिहारी महतो महिला महाविद्यालय उत्तम महतो, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम के शुरुआत में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की लड़कियों ने सुंदर पैरेड और बैंड म्यूजिक बजाकर सबका मन मोह लिया। विभिन्न स्पर्धाओं के सीनियर ग्रुप एवं जूनियर ग्रुप के बालक बालिकाओं के आयोजन हेतु प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी द्वारा गठित टीम के ममता कुमारी ,पूनम कुमारी, रूपा कुमारी ,अमिता चौधरी, उषा कुमारी, मीना कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रूपा रानी, मानसिंह, दिलीप कुमार महतो, अजीत कुमार महतो ,विवेक कुमार ,अमोल चंद्र, साधु राम महतो,राजु ठाकुर, काशीनाथ, चंद्रशेखर सिंह, मनोज कुमार, खेलू राम, तुलसी महतो ,सुल्तान अंसारी, राजेंद्र प्रसाद ,दिलीप राम ,सतीश कुमार, खेल नोडल रिंकी कौर ,कनक कांति मेहता ने अपनी तत्परता और समर्पण के साथ अलग-अलग स्थानों में विभिन्न स्पर्धाओं को प्रारंभ किया। लगभग 56 मध्य विद्यालय एवं 14 उच्च विद्यालय के बालक बालिकाओं ने अपनी दमदार उपस्थिति और प्रतिस्पर्धा में खेल भावना के साथ अपने विद्यालय के लिए मेडल बटोरे। कार्यक्रम के समापन में प्रमुख ने विजेता बालक बालिकाओं को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला कार्यालय द्वारा प्रति नियोजित खेल शिक्षक प्रखंड कार्यालय द्वारा प्रति नियोजित आयोजन समिति के सदस्य और प्रखंड संसाधन केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी अपनी भूमिका बखूबी निभाए।

Related posts

Leave a Comment