Birsa Times

भिरखीबाद मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 मवेशियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कृष्णा गोस्वामी
देवघर/मधुपुर: बुढ़ई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर भिरखीबाद मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की, जिसमें से 12 मवेशी बरामद किए गए। मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज यादव, राजकुमार और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये क्रमशः जमुई, पटना और बाघमारा के निवासी हैं और लंबे समय से मवेशी तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है।
कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और कहां ले जाया जा रहा था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *