कन्हैया कुमार दो दिन भोपाल में जनसभाएं करेंगे

Kanhaiya Kumar will hold public meetings in Bhopal for two days

आलोक कौशिक,

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने यह भी जानकारी दी कि उनके पक्ष में प्रचार करने पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार भोपाल पहुंचेंगे। बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ रहे सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार दो दिन भोपाल में जनसभाएं करेंगे।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भोपाल में जानकारी देते हुए कहा कि कन्हैया कुमार eight और nine मई को भोपाल आएंगे। इस दौरान वे जनसभाएं संबोधित करेंगे। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं। सिर्फ झूठ फैलाया गया है। हालांकि दिग्विजय ने इस बात को भी माना कि मेरी पार्टी मे भी कंफ्यूजन था।

Related posts

Leave a Comment