झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की बैठक हुई

jharkhand aganbari posan sakhi meeting was held in gomo
गोमो। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ के बैनर तले 31 दिसंबर 2021 को बाघमारा प्रखंड के पोषण सखियों ने एक बैठक कर अपनी एकता का पहचान दिया और अपने प्रदेश अध्यक्ष सोनी पासवान का हौसला को बुलंद किया यह बैठक प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी एवं प्रखंड सचिव गुड़िया देवी की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सोनी पासवान भी उपस्थित थीं सोनी पासवान ने आगे की रणनीति का भी इस बैठक में चर्चा की सोनी पासवान ने कहा की हम अपनी मांगे लेकर रहेंगे जरूरत पड़ा तो फूलो झानो एवं झांसी की रानी बनना पड़ा तो अपने हक के लिए बनेंगे उन्होंने अपने देश की खातिर खून बहाया था लेकिन हम पोषण सखियां अपने हक और मेहनत का रुतबा और अपना पहचान लेकर रहेंगे अब नहीं सहेंगे महिलाओं पर शोषण करना बंद करो। इस दौरान
सोनी पासवान ने क्रांतिकारी महिलाओं का नाम लेकर अपनी पोषण सखियों का हौसला को बुलंद किया और अपनी मांगों को लेकर सशक्त रहने को कहा।
प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी एवं प्रखंड सचिव गुड़िया देवी ने कहा कि जनवरी तक हमारे सीएम हम सभी से वार्ता नहीं करते हैं तो हम उनके आवास पर अनिश्चित भूख हड़ताल करेंगे। मौके पर सैकड़ों पोषण सखियां शामिल थीं।

Related posts

Leave a Comment