गोमो में अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में फूटा आक्रोश

विभाग द्वारा भेंडरा गांव को दूसरे फीडर से जोड़ने की बात कही गई।

गोमो। भीषण गर्मी और अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान गोमो के लोगों का आक्रोश आज फुट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग बिजली ऑफिस में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। वार्ता के लिए आए एसडीओ को करीब एक घंटे तक धूप में बैठाए रखा। लोगों का आक्रोश इतना ज्यादा था की वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि हमें निर्बाध बिजली आपूर्ति चाहिए। बाद में एस डी ओ ने कहा की दस दिन के अंदर समस्या का निबटारा किया जाएगा।

क्या है मामला

बता दें की गोमो में मात्र पांच एम वी ए के ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति होती है। लेकिन इस भीषण गर्मी में वह लोड सहन नहीं कर पा रहा है इस वजह से विभाग पारी पारी से बिजली आपूर्ति कर रही है। जिससे लोग परेशान हैं। गोमो में दस मिनट के लिए लाइन आती है और एक दो घंटे चली जाती है। बुधवार की रात को लोगों ने विभाग से बात करने के लिए फोन लगाया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया इसी बात से आक्रोश और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर आक्रोश का अभियान शुरू हुआ और देखते ही देखते गोमो, भेंडरा, हरिणा सुकूडीह से सैकड़ों लोग कार्यालय में जुट गया और हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच एस डी ओ संतोष कुमार मंडल भी आए फिर क्या था उन्हें लोगों ने धूप में ही बैठा दिया। करीब एक घंटे तक उन्हें भीषण धूप में बैठाए रखा और समस्या के निदान की मांग की।ऑफिस में की तालाबंदीधूप से उठने के बाद एसडीओ जब कार्यालय में गए तो लोगों ने ऑफिस में ताला बंद कर दिया। इससे सभी कर्मी भी अंदर बंद हो गए। सूचना मिलते ही हरिहरपुर और तोपचांची थाना प्रभारी पहुंचे और ताला खुलवा कर वार्ता करवाया।क्या कहा लोगों नेआक्रोशित लोगो ने साफ कहा की हमें निर्बाध रूप से बिजली चाहिए। गोमो में दस एम वी ए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि लोड सम्हाल सके। फोन करने पर अधिकार फोन रिसीव करे।क्या कहा अधिकारी नेएसडीओ संतोष कुमार मंडल ने कहा की भेंडरा को अलग फीडर से जोड़ा जाएगा इससे गोमो में लोड कम हो जायेगा। सब स्टेशन के लिए दस एम वी ए का ट्रांसफार्मर एक से डेढ़ माह में लगा दिया जाएगा। लोगों ने उक्त आश्वासन लिखित रूप से लिया है।ये लोग मुख्य रूप से थे उपस्थितप्रदर्शन में, धीरज कुमार, रवि सिंह,कपिल सिंह,, अहमद अंसारी,हनी नारंग, राकेश, दिव्येंदु हलधर, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment