Birsa Times

चतरा में गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ शर्मसार

चतरा में गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ शर्मसार

शिक्षक द्वारा छात्रा को हवस का शिकार बनाने का आरोप

नाबालिग के गर्भवती होने पर खुला राज

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता

चतरा। शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली चतरा जिले से एक बेहद शर्मनाक गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के अनुसूचित विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षक ने न केवल अपनी मर्यादा लांघी, बल्कि गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को भी तार-तार कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक शंकर प्रसाद को नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका प्राथमिक विद्यालय की एक नाबालिक बच्ची के गर्भवती हो गई। इसका राज तब खुला जब नाबालिग छात्रा आवासीय विद्यालय से भागकर घर चली गई। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उसके शरीर में परिवर्तन देखा, जिसके बाद नाबालिग ने अस्वस्थ होने की बात कही, परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया जैसे ही चिकित्सक प्रेगनेंसी किट से जांच की तो नाबालिग गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीण नाबालिग को लेकर विद्यायल पहुंचे और हंगामा करनी शुरू कर दी, जिसकी कानों कान खबर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को मिली, सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार स्कूल पहुंचे और लोगों को शांत करवाया वहीं आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद जिला की उपायुक्त ने मामले को संज्ञान लिया और तत्काल आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एक नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना मिली थी।सूचना पर जिला के वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु हंटरगंज थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल सूचना के सत्यापन उपरांत महिला थाना प्रभारी , महिला पर्यवेक्षिका हंटरगंज एवं सीडब्लूसी के पदाधिकारी एवं नाबालिक के परिजन के समक्ष लिए गए नाबालिक बच्ची के फर्दब्यान के आधार पर हंटरगंज थाना कांड संख्या 47/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।प्राथमिकी अभियुक्त शंकर प्रसाद उम्र करीब 50 वर्ष पिता बागेश्वरी प्रसाद ग्राम गुदरी बाजार थाना सदर जिला चतरा का रहने वाला है।छापामारी दल मे पु.अ.नि प्रभात कुमार थाना प्रभारी, हंटरगंज ,पु.अ.नि नितेश कुमार प्रसाद, हंटरगंज थाना पु.अ.नि सुषमा कुमारी थाना प्रभारी महिला थाना, चतरा शामिल है।इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है और उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोरतम विभागीय कार्रवाई और सेवा समाप्ति की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *