जमीनी विवाद में चली गोली, छ: लोग घायल
विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो) लखीसराय
लखीसराय
जिले के किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखोचक पंचायत के सिहचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, किनोदी यादव और रामजी यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर गोलीबारी भी कर दी ,हालांकि इस घटना में में दोनों पक्षों के 6 लोग जख्मी हो गए
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को सदर अस्पताल, लखीसराय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा सदर अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया गया है
घटना की सूचना मिलते ही किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
इस संबंध में किउल थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है, उन्होंने कहा कि घायलो का ईलाज सदर अस्पताल में कराया गया है यह घटना जमीन विवाद को लेकर घटी है जांच की जा रही है जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने यह भी कहा कि अपराधी जितना भी चाहे अपराध करने के बाद बचने की कोशिश करें लेकिन जो दोषी है उसे सजा मिलकर ही रहता है
गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
