महेशपुर के बाजार में भूतपूर्व मुखिया भरत महतो के आवास में काफी दिनों से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

गणेश झा महेशपुर (पाकुड़):

आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार को कर दिया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं को पकड़ पकड़ लिया।

इसके बाद इसकी सूचना महेशपुर थाने को दी गई। सूचना पर एएसआइ अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर। आक्रोशित महिलाओं से घटना के बाबत जानकारी लेकर देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं के अलावे भरत मुखिया को पकड़कर थाने ले आए।

काफी दिनों से चली आ रही देह व्यापार की भंडाफोड़ को लेकर अगल बगल की महिलाएं सर्वप्रथम एकत्रित हुई। सभी महिलाएं भरत मुखिया के मकान पहुंचे महिलाएं मकान पहुंचते ही दरवाजा खटखटाया महिलाओं का आवाज सुनकर भरत मुखिया ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही आक्रोशित महिलाओं की आवाज सुनकर घर के अंदर से तीन अज्ञात व्यक्ति छत के ऊपर से कूदकर पीछे से भाग निकले।

महिलाओं ने घर के अंदर से तीन अनजान महिला को पकड़ लिया। उसके बाद तीनों महिलाओं को निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में महिलाओं ने बताई की उसके मोहल्ले में भूत पूर्व मुखिया भरत महतो के द्वारा मकान बनाया गया है। उक्त मकान में काफी दिनों से देह व्यापार का खेल चल रहा है। देह व्यापार की गंदा धंधा को लेकर भरत मुखिया से कई बार सचेत किया गया था कि इस तरह के कार्य से मोहल्ला गंदा हो रहा है।

साथ ही बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावे भरत मुखिया के मकान के बगल में एक विद्यालय है। जहां प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं आते जाते रहते हैं। इसके बावजूद भी भरत मुखिया के द्वारा दबंगई दिखाते हुए अवैध तरीके से देह व्यापार चलाया जा रहा था।

सप्ताहिक हटिया के दिन बुधवार एवं शनिवार को इस तरह की करतूत ज्यादा किया जाता था। ग्रामीण महिलाओं ने थाना में आवेदन देकर उक्त मकान में इस तरह का कार्य नही करने का मांग किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment