देवघर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जेवीएम में शामिल

विजय सिन्हा,
देवघरः झारखंड विकास मोर्चा पार्टी में देवघर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील महथा अपने साथियों के साथ झारखंड विकास मोर्चा का दामन थामा। पार्टी में महागठबंधन लोकसभा के प्रत्याशी प्रदीप यादव जी ने पार्टी में माला पहनाकर स्वागत करते हुए योगदान कराया। सुनील महथा ने कहा कि वर्तमान में देश एवं राज हित के लिए महागठबंधन की सरकार की आवश्यकता है। इसलिए मैं इस पार्टी में शामिल हुआ हूं ।

साथ ही कहा कि गोड्डा लोकसभा में महागठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप यादव जी की जीत सुनिश्चित है । उनके साथ अशोक महथा, मुकेश महथा, अरूप महथा, कुंदन महथा, आदि थे। उसके पश्चात महागठबंधन के नेता प्रदीप यादव जी राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेसी की बैठक में भाग लिया तथा अपनी जीत का समर्थन मांगा।

इनके साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह केंद्रीय प्रवक्ता अशोक वर्मा, सहीम खान, महासचिव दिनेश मंडल, मनीकांत यादव , विपिन देव,बिनोद बर्मा, बिन्दु मंडल,केंद्रीय नेता संतोष कुमार उत्तम यादव आदि मौजूद थे । दिनेश मंडल महासचिव देवघर।

Related posts

Leave a Comment