टुंडी, 27/07/2024 को टुंडी प्रखंड के पूरनाडीह ,जाताखूटी,कोलहर एवं टुंडी पंचायत के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क एवं बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडेय एवं तिलक सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में हजारों की संख्या में दिनांक- 30/07/2024 को टुंडी प्रखंड कार्यालय में पहुंच कर “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्यण लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम भ्रष्टाचार और लुट – खसोट के विरुद्ध आंदोलन है। भ्रष्टाचार के कारण गरीब अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं।जदयू पार्टी और यूथ फोर्स संगठन भ्रष्टाचार और गरीबों की योजनाओं में हो रही लुट – खसोट को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है। इसमें आप लोगों की भागीदारी जरूरी है। बैठक का संचालन टुंडी प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष गोतम कुमार पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन जिरा देवी ने की। इस दौरान जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी,तारा बाबू, द्वारिका प्रसाद राय,आशा देवी,सावीत्री देवी, मीना देवी, सुशमा देवी, सरस्वती देवी,मुनकी देवी,सावीत्री रजवार, सुनीता राय,प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, आदि दर्जनों लोग उपस्थित हुए।
Related posts
-
बैंक ऑफ इंडिया दामोदरपुर शाखा द्वारा भ्रष्ठाचार निरोधक उपायों पर ग्राम सभा का आयोजन।
गोमो। बैंक ऑफ इंडिया दामोदरपूर शाखा ने आज घोखरा पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन में सतर्कता... -
टुंडी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न।
गोमो। 18 सितंबर को जदयू महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक राजगंज अम्बेडकर क्लब में जदयू अनुसूचित... -
गोमो में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलुसे मोहम्मदी धूमधाम से निकला।
गोमो। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को गोमो में जुलूसे मोहम्मदी का जुलूस काफी धूमधाम...