प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी बिचौलियों से घिर गए हैं : सदानंद महतो

गोमो। तोपचांची स्थित पुरवाला पैलेस में शुक्रवार को युवा एकता तोपचांची की ओर से समुदायक के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में तोपचांची क्षेत्र के 50 सामाजिक कार्यकर्ता,स्वच्छ राजनीतिक कार्यकर्ता,अच्छे स्थानीय जनप्रतिनिधि,सेवा निर्मित सैनिक समेत उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह की अध्यक्षता आजसू सह युवा एकता मंच अध्यक्ष सदानंद महतो एवं संचालन विनोद बिहारी महतो ने किया. वही सदानंद महतो ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी विचौलियो से घिर गए हैं.युवा एकता मंच भ्रष्टाचार पर अंकुश को लेकर जल्द धरना एवं प्रदर्शन करेगी.इस अवसर पर पप्पू कुमार तिवारी,योग प्रचारक सरोज कुमार महतो,सरयू प्रसाद महतो,दुर्गा गोप,गोरचंद महतो, सुधीर कुमार दास, रमेश जायसवाल,संतोष कुमार मंडल, कमल चंद्रदेव, काशीनाथ तुरी, मनोज कुमार गोस्वामी,अरुण पंडित,मनोज कुमार रजक, फरकेश्वर महतो,सोमर डोम, नारायण रजवार,राजेश कुमार महतो,अजीत कुमार राम,उत्तम कुमार,मनोज मोहाली,ओमप्रकाश महतो,अमर कुमार धीवर,अमर भारती, सहित कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

Related posts

Leave a Comment