बिहार: एक और बालिका गृह कांड का खुलासा

बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए बालिका गृह मामले को लेकर बिहार शर्मसार है, और इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में सीबीआइ कर रही है. मुजफ्फरपुर में हुए इस खुलासे के बाद दावा किया जाने लगा कि बिहार के विभिन्न शेल्टर होम की व्यवस्था दुरुस्त किया गया है. इन्ही दावों के बीच बालिकागृह से जुड़ा एक और शर्मनाक मामला सामने आया है. यह मामला पूर्णिया के शेल्टर होम का है, जहां से भागी एक लड़की ने खुलासा किया है कि शेल्टर होम की लड़कियों से दुष्कर्म किये जाते हैं और होटलों में सप्लाई किये जाते हैं.

बता दें कि पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के शेल्टर होम से सोमवार की सुबह 6 लडकियां भागी गई, उनमे से पांच लडकियों को पकड़ लिया गया जबकि एक भागने में सफल रही.  उस लड़की ने मीडिया के सामने शेल्टर होम में चल रहे काले कारनामो के बारे में खुलासा किया तो सब आवाक रह गए. पूर्णिया शेल्टर होम के सम्बन्ध में किये गए कई बड़े खुलासे के बाद शेल्‍टर होम की व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

सोमवार को पूर्णिया शेल्टर से फरार हुई लड़की कटिहार की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले लड़की के पिता ने सहायक थाना में अपनी बेटी को शादी के बहाने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. जिसमे एक युवक को नामजद किया गया था.  पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरू दी, इसी बीच 16 फरवरी को लड़की स्वयं सहायक थाना पहुंची। लड़की के माता-पिता ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया तो पुलिस ने उसे 19 फरवरी को पूर्णिया शेल्‍टर होम भेज दिया।

पूर्णिया शेल्टर होम से फरार हुई पीड़ित लड़की ने बताया कि शेल्‍टर होम में बाल सुधार की आड़ में गंदे काम होते हैं। उसने बताया कि शेल्टर होम के कर्मी उसे मेडिकल जांच के नाम पर होटल ले जाते थे, जहां गंदा काम करने पर मजबूर किया जाता था। उसने आगे बताया कि शेल्टर होम में वह अकेली वैसी लड़की नहीं थी जिसके साथ ऐसा हुआ, बल्कि उसके साथ कई और लड़कियों के साथ भी ऐसा होता रहा है। होटल में कई अंकल लोग आते थे, जिनके पास जाने को उन्‍हें मजबूर किया जाता था। लड़की ने बताया कि शेल्टर होम की महिला कर्मी उसे व अन्‍य लड़कियों को होटलों तक ले जातीं थीं।

Related posts

Leave a Comment