कुबेर सिंह
हजारीबाग। जिले के बड़कागांव क्षेत्र में हुए चर्चित नंदनी ज्वेलर्स लूट प्रकरण का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष अभियान चलाकर इस संगठित गिरोह को दबोचा गया। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस तथा एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका उपयोग घटना में किया गया था।
थाना प्रभारी दीपक सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मामले के त्वरित निष्पादन हेतु तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की गई, जिससे अपराधियों तक पहुंच संभव हो सकी।
पुलिस ने संकेत दिया है कि गिरोह के अन्य संभावित कनेक्शन की भी जांच जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
बड़कागांव ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, सात आरोपी धराए
