Birsa Times

पालोजोरी के बदियामोड़ में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की सघन जांच

पालोजोरी के बदियामोड़ में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की सघन जांच

कृष्णा गोस्वामी

देवघर: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे सारठ-पालोजोरी मुख्य मार्ग स्थित बदियामोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों बाइक और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की।
जांच के क्रम में वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट, संदिग्ध गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखने को मिला। अभियान के दौरान पालोजोरी गश्ती वैन में एएसआई भागीरथ महतो, श्रवण यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *